फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   दावा : पांचों सीटों पर जीत रही है कांग्रेस

दावा : पांचों सीटों पर जीत रही है कांग्रेस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
दावा : पांचों सीटों पर जीत रही है कांग्रेस
बागेश्वर। कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य और लोकसभा उम्मीदवार प्रदीप टम्टा ने कहा कि उत्तराखंड की पांचों सीटें कांग्रेस जीत रही है। उन्होंने कहा कि देश की अन्य सीटों पर भी बेहतर प्रदर्शन कर कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


टम्टा ने मंगलवार को टीआरसी में हुई प्रेस वार्ता में कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की असफलताओं से जनता परेशान है। आरोप लगाया कि आदर्श गांव बाछम के लिए 10 लाख रुपये का बजट दिया था लेकिन सरकार ने विकास कामों में रोड़ा अटकाया और एक भी काम को मंजूरी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि कमोबेश यही हालत पूरे प्रदेश की है। राज्य में विकास कार्य ठप हैं। फाइलें शासन में धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन


टम्टा ने तल्ख लहजे में कहा कि बास्ती कांड का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। इतना समय बीतने के बाद भी पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिला है। राज्य में बढ़ रहे पलायन, सड़क हादसों पर कोई भी लगाम नहीं कसी गई है। प्रदेश सरकार नई योजनाएं लाने के बजाय सेना के नाम पर वोट मांगने में जुटी हुई है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह ऐंठानी, ब्लाक प्रमुख गोपा धपोला, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, सज्जन लाल टम्टा, राजेंद्र टंगड़िया, लोकमणि पाठक, धीरज कोरंगा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed