{"_id":"5c758005bdec22737b7b93e4","slug":"101551204357-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर और कपकोट में सोमवार रात तेज गरज के साथ बारिश हुई। उधर कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में व्यापक बर्फबारी हुई। कपकोट के सूपी न्याय पंचायत के गांवों में ओलावृष्टि हुई। मंगलवार मौसम का मिजाज फिर से बदला रहा। बारिश, बर्फ और ओलावृष्टि से समूचे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
मंगलवार सुबह आसमान बादलों से ढंका रहा। सोमवार रात बागेश्वर और कपकोट में तेज गरज के साथ बारिश हुई। उधर कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में कीमू, गोगिना, मल्खाडुंगर्चा, रातिरकेठी, लीती, शामा, झूनी, खल्झूनी, लाहुर, गांसी, चौड़ास्थल, बोरबलड़ा, बदियाकोट, कुंवारी, सोराग, बाछम, सोराग, किलपारा, तीख, खाती आदि गांवों में दो से चार इंच तक बर्फबारी हुई। उधर सरयू घाटी के एक दर्जन से भी अधिक गांवों में ओलावृष्टि हुई। इससे समूचे क्षेत्र में ठिठुरन काफी बढ़ गई है।