फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   दो हफ्ते में पूरी हो जाएगी बास्ती फूड प्वाइजनिंग की जांच

दो हफ्ते में पूरी हो जाएगी बास्ती फूड प्वाइजनिंग की जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
दो हफ्ते में पूरी हो जाएगी बास्ती फूड प्वाइजनिंग की जांच

विज्ञापन
बागेश्वर। बास्ती में विषाक्त भोजन खाने से चार लोगों की मौत होेने व 357 से अधिक लोगों बीमार होने के मामले में पुलिस को फोरेंसिक और फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया की रिपोर्ट मिल गई है। दो हफ्ते में इस मामले की जांच पूरी होने की संभावना है। जांच में तेजी लाने के लिए खुद एसपी हर रोज जांच रिपोर्ट की मॉनीटरिंग करेंगे।

बास्ती में 29 नवंबर में एक शादी समारोह में बनाए भोजन खाने से चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि 357 से अधिक लोग बीमार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में 304 ए में मुकदमा दर्ज किया था। इसकी जांच कौसानी थाना प्रभारी को सौंपी गई थी। कौसानी से बास्ती की दूरी 120 किमी होने पर मामले की जांच नहीं हो पा रही थी। इस वजह से एसपी लोकेश्वर सिंह ने मामले की जांच निकटतम पुलिस चौकी कमेड़ी देवी मंदिर को सौंप दी है। पुलिस के पास फोरेंसिक, फूड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक्सपर्ट की जांच आ गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। दो हफ्ते में जांच पूरी होने का अनुमान है। खुद एसपी लोकेश्वर सिंह ने इस जांच की कमान संभाल ली है। विवेचना अधिकारी को रोजाना की गई जांच की रिपोर्ट एसपी को देनी होगी।
विज्ञापन


कहीं इरादतन तो नहीं हुई घटना, इसकी भी होगी जांच
बास्ती मामले की जांच में पुलिस कोई एंगल नहीं छोड़ना चाहती है। पुलिस इस मामले में खाना पकाने से लेकर खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले की भी जांच कर रही है। जांच में पुलिस देख कर रही है कि इरादतन इस वारदात को अंजाम दिया गया है या भूलवश ऐसा हुआ है। इसको लेकर भी पुलिस ने खुफिया तंत्र सक्रिय कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बास्ती मामले की जांच दो हफ्ते में पूरी होने की उम्मीद है। मैं खुद रोज आईओ से इस मामले की रिपोर्ट लूंगा। अगर इरादतन यह घटना हुई है तो दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा।
-लोकेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed