फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   नुमाईशखेत में फिर आ धमका तेंदुआ

नुमाईशखेत में फिर आ धमका तेंदुआ

Sat, 13 Oct 2018 12:00 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
नुमाईशखेत में फिर आ धमका तेंदुआ
बागेश्वर। नुमाईशखेत में रात के वक्त एक बार फिर तेंदुए आ धमका। इससे देवी पूजा के पंडाल और दुर्गा महोत्सव के बीच अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आतंकित लोग घरों में कैद हो गए। काफी देर तक तेंदुआ एक मकान की छत पर गुर्राता रहा। खतरे की आशंका के बीच वन विभाग और पुुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर गश्त शुरू कर दी। देर रात तक शिकारी और वन कर्मी तेंदुए की टोह लेते रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार रात पौने आठ बजे एक बार फिर तेंदुआ नुमाईशखेेत की आबादी में घुस आया। मैदान के पास ही मनोज कपकोटी की छत पर बैठकर गुर्राने लगा। तेंदुए को देखते ही क्षेत्रवासियों में आतंक की लहर दौड़ गई। देखते ही देखते आसपास के लोग घरों में कैद हो गए। दूसरी ओर पास ही चल रही देवी पूजा और दुर्गा महोत्सव में पहुंचे लोगों को तेंदुए के आने का पता चला तो अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


इधर, तेंदुए की आमद की खबर मिलते ही वन विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब तक तेंदुआ चंडिका की पहाड़ी की ओर रुख चुका था। देर रात तक शिकारी लखपत सिंह वन कर्मियों के साथ क्षेत्र में तेंदुए की टोह लेते रहे। तेंदुए के आतंक के चलते दुर्गा महोत्सव और रामलीला मंचन भी फीका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदीगांव और द्यांगण में भी आया तेंदुआ
बागेश्वर। नुमाईशखेत के साथ ही देर शाम लगभग एक ही वक्त नदीगांव और द्यांगण में भी तेंदुआ नजर आया। तेंदुए के फिर नजर आते ही आबादी में दशहत की लहर दौड़ गई। लोगों ने पटाखे फोड़कर तेंदुए को भगाया। बता दें कि नौ सितंबर को नदीगांव में आदमखोर एक मासूम को मौत के घाट उतार चुका है। जबकि दो दिन पहले नुमाईशखेत में तेंदुए ने एक मासूम का शिकार करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed