{"_id":"5bbe40a3867a55281a4ced11","slug":"101539195043-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलियों में पसरा अंधेरा, तेंदुए का खतरा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलियों में पसरा अंधेरा, तेंदुए का खतरा बरकरार
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर और आस पास के गांवों में तेंदुए का खतरा बना हुआ है। शाम ढलते ही तेंदुए आबादी की ओर रुख कर रहे हैं। दूसरी ओर नगर पालिका की स्ट्रीट लाइट जलने का नाम नहीं ले रही हैं। अंधेरे में तेंदुए के हमला करने का खतरा बना हुआ है।
नदीगांव के ग्रामीणों ने बताया कि चिल्ड्रन स्कूल से लेकर नगर पालिका रैन बसेरा तक लगभग 400 मीटर लंबे रास्ते में एक भी स्थान पर स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही हैं। इस कारण लोगों को पैदल चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्षेत्र में तेंदुआ शाम ढलते ही घूम रहा है। ऐसे में सुबह तड़के और शाम के समय ट्यूशन जाने वाले छात्रों पर तेंदुए का खतरा बना हुआ है। वहीं, तेंदुए के आतंक के कारण महिलाओं का भी खेतों में जाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था ठीक किए जाने की मांग की है। इस आशय का एक ज्ञापन डीएम और नगर पालिका के ईओ को सौंपा है। इस दौरान जगदीश रावल, नंदाबल्लभ जोशी, गीता कांडपाल, मोहन पाठक, खीमानंद, सपना गढ़िया, रेखा उप्रेती, मंजू मेहरा, कमला पाठक आदि थे। ब्यूरो