{"_id":"5ba67f7b867a557e8572a61b","slug":"101537638267-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय बंदी की सूचना से 110 बच्चों के भविष्य पर संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय बंदी की सूचना से 110 बच्चों के भविष्य पर संशय
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। बहुली में चल रहे राजीव गांधी नवोदय विद्यालय को बंद किए जाने की सूचना से वहां अध्ययनरत 110 बच्चों और उनके अभिभावक संशय में हैं। परेशान बच्चों और उनके अभिभावकों ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से भी संपर्क कर रहे हैं। विभागीय अधिकारी भी उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।
शनिवार को अभिभावकों को जैसे ही पता चला कि बागेश्वर के बहुली में चल रहे राजीव गांधी नवोदय विद्यालय को बंद किए जाने की कवायद चल रही है तो अभिभावक सकते में आ गए। इस सूचना से विद्यालय में अध्ययनरत बच्चे भी संसय में रहे।
अभिभावकों ने इस बारे में विभागीय अधिकारियों तथा देहरादून पता करने का प्रयास किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। कक्षा छह से 12 तक संचालित हो रहे विद्यालय में वर्तमान में 110 बच्चे अध्ययनरत हैं। अभिभावकों का कहना है कि सरकार व शिक्षा विभाग को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। ।
विज्ञापन
कोट
विभाग के पास अभी ऐसी कोई सूचना नहीं है। मीडिया तथा सोशल मीडिया की ओर से हमें भी इसका पता चला है। देहरादून से सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। बागेश्वर में स्कूल तो ठीक स्थिति में चल रहा है। - हरीश चंद्र सिंह रावत, सीईओ बागेश्वर
कांग्रेस ने विद्यालय बंद करने की कवायद का विरोध किया
बागेश्वर। प्रदेश सरकार द्वारा बागेश्वर के बहुली स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय को बंद करने के लिए की जा रही कवायद का कांग्रेस ने विरोध किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा सरकार यदि नवोदय विद्यालयों को बंद करती है तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, बालकृष्ण, भगत रावल, दलीप सिंह खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, रमेश भंडारी, संजय साह जगाती, विनोद पाठक, ललित बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष दीपक खेतवाल आदि शामिल थे। जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी तथा पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने भी इसका विरोध किया है।