{"_id":"5b8d7f9f42c792462e3b4a43","slug":"101535999903-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में वायरल का प्रकोप फैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में वायरल का प्रकोप फैला
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर और आसपास के क्षेत्रों में वायरल का प्रकोप फैला है। बड़ी आबादी मौसम की मार से जनित बुखार आदि बीमारियों से त्रस्त है। अकेले जिला अस्पताल में ही रोजाना सवा सौ से अधिक मरीज रिपोर्ट हो रहे हैं। इससे अस्पताल में रोगियों का दबाव और बढ़ गया है।
इन दिनों नगर और आसपास के क्षेत्रों में वायरल फीवर का प्रकोप चल रहा है। वायरल फीवर अपने साथ सर्दी, जुकाम, खांसी, सिर दर्द, बदन दर्द आदि लक्षणों को साथ लेकर आ रहा है। इससे बड़ी आबादी त्रस्त है। पीड़ितों की दिनचर्या अस्तव्यस्त है। अकेले जिला अस्पताल में रोजाना सवा सौ से अधिक वायरल के मरीज आ रहे हैं। इससे अस्पताल की ओपीडी का आंकड़ा बढ़कर पांच सौ पहुंच गया है। डॉ गुंजन ने बताया कि मरीजों को सलाह और दवा देकर इलाज किया जा रहा है। दूसरी ओर कांडा, बैजनाथ, कपकोट सीएचसी से लेकर पीएचसी, अतिरिक्त पीएचसी और एलोपैथिक अस्पतालों में भी रोजाना तमाम मरीज पहुंच रहे हैं।
जल जनित रोगों की आशंका बढ़ी
बागेश्वर। बरसात के मौसम में जल जनित रोगों की आशंका भी बनी है। जिला अस्पताल में रोजाना दूषित जल के सेवन के दर्जन भर मामले सामने आ रहे हैं। इससे जल संस्थान की शुद्ध आपूर्ति के दावों पर भी सवाल उठ रहे हैं। डॉ गुंजन ने बताया कि अस्पताल में रोजाना 10-12 मामले आ रहे हैं। उल्टी-दस्त से पीड़ित रोगियों में जल जनित संक्रामक रोग के लक्षण मिल रहे हैं। मरीजों को पानी अच्छी तरह उबालकर पीने की सलाह दी जा रही है। गंभीर पीड़ितों को अस्पताल भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
चिकित्सक की सलाह
-------------
= पूरा आराम करें
= खूब पानी पिएं
= पानी उबाल कर पिएं
= हल्का और पौष्टिक भोजन लें
= खट्टी-ठंडी चीजों से परहेज करें
= दर्दनिवारक दवाओं से परहेज करे
= चिकित्सक की सलाह से दवा लें
= संक्रमण से बचाव के तरीके अपनाएं