{"_id":"5b8acbcd42c79210c643b7d5","slug":"101535822797-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आज, तैयारियां पूरी
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर/ कपकोट। जिले में दो सितंबर से मनाई जाने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। आयोजकों ने महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने में कमेटियों पूरा सहयोग देने की अपील की है। नगर के दुग बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर में मंदिर में भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित मूर्तियों का भी निर्माण किया गया है। उधर मुरूली उडियार चौगांवछीना में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मेला आयोजक समिति के अध्यक्ष पूर्व प्रधानाचार्य शिव लाल टम्टा और सचिव विनोद कुमार टम्टा ने बताया कि दो सितंबर को दोपहर एक बजे मुख्य अतिथि द्वारा सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन करेंगे। उधर कपकोट और भराड़ी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह की तैयारी पूरी हो गई हैं। ग्राम पंचायत कपकोट स्थित श्री श्री 1008 काशिल देव मंदिर और राधाकृष्ण मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। दो सितंबर के अपराह्न तीन बजे रामलीला मैदान से राधाकृष्ण जी की झांकी कपकोट बाजार, पुल बाजार, भराड़ी, हिचौड़ी, असों की बाजार होकर काशिल देव मंदिर पहुंचेगी।