फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   संदिग्धों की सूचना से लोग दहशत में

संदिग्धों की सूचना से लोग दहशत में

Fri, 29 Jun 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
संदिग्धों की सूचना से लोग दहशत में

विज्ञापन
बागेश्वर। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया खासकर व्हाट्सएप पर जिले भर के कई स्थानों पर संदिग्धों की सूचना वायरल हो रही है। यह संदेश एक ग्रुप से दूसरे ग्रुप में वायरल हो रहे हैं। क्षेत्र में संदिग्धों की सूचना से क्षेत्रवासी दहशत में हैं।
पिछले सप्ताह भर से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्धों की आवाजाही के संदेश व्हॉट्सएप पर वायरल हो रहे हैं। इन संदेशों में क्षेत्र में संदिग्धों के घूमने और तथाकथित रूप से आपराधिक वारदात को अंजाम देने का जिक्र किया जा रहा है। जिले के कांडा, गरुड़, झिरौली आदि थाना क्षेत्रों में संदिग्धों की आवाजाही बताई जा रही है। वायरल हो रहे संदेशों में संदिग्धों से बचने की अपील भी की जा रही है। अब तक हजारों लोगों के मोबाइल पर यह संदेश वायरल हो चुके हैं। इससे क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बना है।
विज्ञापन


पुलिस ने कोरी अफवाह करार दिया
बागेश्वर। सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे इन संदेशों से पुलिस परेशान है। इनसे हरकत में आई पुलिस को संबंधित थाना क्षेत्रों की खाक छानने के बाद अभी तक कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। संदेशों की पुष्टि न होने के बाद पुलिस ने कोरी अफवाह करार दिया है। पुलिस ने इस तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे संदेशों की जांच कराई गई। लेकिन अभी तक किसी संदेश की पुष्टि नहीं हुई है। जनता को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस मुस्तैद है। अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
मुकेश कुमार, एसपी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed