फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कपकोट सीएचसी में महिला डॉक्टर की तैनाती करो

कपकोट सीएचसी में महिला डॉक्टर की तैनाती करो

Sun, 22 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
कपकोट सीएचसी में महिला डॉक्टर की तैनाती करो
कपकोट (बागेश्वर)। पीपीपी मोड में संचालित हो रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में महिला चिकित्सक नहीं है। इससे कई बार गर्भवती महिलाओं को जांच और प्रसव के लिए हायर सेंटर रेफर करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने अस्पताल में शीघ्र महिला चिकित्सक की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन


व्यापार संघ सहित तमाम संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में महिला डॉक्टर नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को अन्यत्र रेफर किया जाता है। इससे मरीजों के साथ ही तीमारदारों को भी तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों ने महिला डॉक्टर सहित अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों की तैनाती करने, दवा अस्पताल से उपलब्ध कराए जाने और वार्डों सहित पूरे परिसर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग संबंधी ज्ञापन अस्पताल के निरीक्षण पर आए स्वास्थ्य मिशन के निदेशक युगल किशोर पंत को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने वालों में ग्रामीण उत्थान समिति के अध्यक्ष उमेश जोशी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल, गोविंद बिष्ट, तनुज तिरुवा, मनोज कपकोटी, महेश गढ़िया, प्रकाश देव, भुवन जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed