फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   शिक्षक पर छात्र के साथ मारपीट का आरोप

शिक्षक पर छात्र के साथ मारपीट का आरोप

Tue, 30 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक पर छात्र के साथ मारपीट का आरोप
बागेश्वर। केंद्रीय विद्यालय के एक शिक्षक पर 12वीं के छात्र को पीटने का आरोप लगा है। अभिभावकों ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया और निरीक्षण पर आए केंद्रीय विद्यालय के उपायुक्त और प्राचार्य का घेराव किया। अभिभावक मोहन लाल ने आरोप लगाया कि उनका बेटा मनोज कुमार 12वीं में पढ़ता है। 23 दिसंबर को अंग्रेजी शिक्षक ने उसके साथ बेवजह मारपीट की। सिर में गहरी चोट लगने से उसका स्वास्थ्य खराब हो गया। सिर में सूजन और लगातार दर्द हो रहा है। जिला अस्पताल में उपचार के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा है। इससे पूरा परिवार चिंतित है। मोहन लाल ने डिप्टी कमिश्नर और प्राचार्य से आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उपायुक्त विनोद कुमार ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन और घेराव करने वालों में कांग्रेस नेता बालकृष्ण, नवीन टम्टा, पूरन कुमार, राजेंद्र प्रसाद, नंद किशोर, प्रदीप लोबियाल, कमला देवी, दीपा देवी आदि थे। वहीं, प्राचार्य श्रीकृष्ण गोपाल का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद उन्होंने छात्र से बातचीत की। छात्र द्वारा मारपीट की घटना से इनकार किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एक और छात्र ने लगाया मारपीट करने का आरोप
बागेश्वर। केंद्रीय विद्यालय के एक और छात्र ने शिक्षक पर मारपीट करने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि मार पड़ने के डर से वह 15 नवंबर से स्कूल नहीं जा रहा है। इस मामले में प्राचार्य का कहना है कि यह छात्र नशा करता था। छात्र के अभिभावकों को तीन बार पत्र भेजा गया। कोई जवाब नहीं आने पर उसका नाम विद्यालय से काट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed