फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   आदर्श बनकर शिक्षा में सुधार लाएं शिक्षक-प्रधानाचार्य

आदर्श बनकर शिक्षा में सुधार लाएं शिक्षक-प्रधानाचार्य

Thu, 26 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
आदर्श बनकर शिक्षा में सुधार लाएं शिक्षक-प्रधानाचार्य
बागेश्वर। आदर्श विद्यालयों के बच्चों के साथ ही शिक्षक और प्रधानाचार्य भी आदर्श बनकर शिक्षा में अपेक्षित सुधार लाकर बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करने का प्रयास करें। यह बात डीएम ने आदर्श विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ व्यवस्थाओं के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में कही।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि शिक्षा में अपेक्षानुसार सुधार नहीं हो रहा है, शिक्षक इसे गंभीरता से लें। उन्होंने प्रधानाचार्यों को बच्चों से जवाहर नवोदय और राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के फार्म भरवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने को कहा।
विज्ञापन


प्रधानाचार्यों की ओर से स्टाफ की कमी की मांग पर डीएम ने डीईओ को विभाग को पत्र जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने शिक्षा अधिकारी को आदर्श विद्यालयों में ई-लर्निंग कक्षाओं के संचालन के लिए कंप्यूटरों की व्यवस्था के निर्देश भी दिए। बैठक में एडीएम राहुल गोयल, सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, डीईओ आकाश सारस्वत, एसडीएम बागेश्वर श्याम सिंह राणा, एसडीएम गरुड़ सुंदर सिंह सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी, उपखंड शिक्षा अधिकारी और आदर्श विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed