{"_id":"59ef6d184f1c1b0d698b7470","slug":"101508863256-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजियाखेत में शाम ढलते ही तेंदुआ नजर आने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजियाखेत में शाम ढलते ही तेंदुआ नजर आने से दहशत
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर के मजियाखेत में शाम ढलते ही तेंदुआ नजर आ रहा है, जिससे बाजार से देर शाम घरों को लौटने वाले लोगों और व्यापारियों में दहशत है। लोगों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
तहसील परिसर से सटे मजियाखेत में पिछले लंबे समय से तेेंदुआ दिखाई दे रहा है। तेंदुए को कई बार शावकों के साथ भी देखा जा चुका है। इस तेेंदुए ने पेट्रोल पंप और टेलीफोन एक्सचेंज के समीप दो बछियाओं को मार दिया था। पूर्व में लोगों की शिकायत पर वन विभाग ने तेंदुए को भगाने के लिए पटाखे छोड़े।
कुछ दिनों तक गायब रहने के बाद तेंदुआ एक बार फिर आबादी में आने लगा है। सोमवार को भी शाम ढलते ही तेंदुआ आबादी में घुस गया, इससे लोगों में दहशत फैल गई। पूरन चंद्र, हेम चंद्र, गोविंद सिंह सहित तमाम लोगों ने वन विभाग से लगातार आबादी की ओर रुख कर रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।