{"_id":"596653194f1c1bab118b472d","slug":"101499878169-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य क्षेत्र में सतर्क रहें अधिकारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य क्षेत्र में सतर्क रहें अधिकारी : डीएम
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डीएम रंजना ने मानसून के दौरान आईआरएस से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने नामित नोडल और आपदा संबंधित कार्य के लिए नियुक्त अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश दिए। लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को भूस्खलन से संबंधित मोटर मार्गों के संवेदनशील स्थलों का चिन्हीकरण कर उन स्थानों पर जेसीबी मशीन आपरेटर को तैनात करने और चालक का मोबाइल नंबर आपदा कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तराखंड ने सभी जिलों में आपदा से संबंधित कार्य में एकरूपता लाने के लिए आईआरएस योजना चलाई है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील होकर कार्य करने के निर्देश दिए। आईआरएस विशेषज्ञ बीबी गणनायक ने आईआरएस में नामित अधिकारियों को उनके दायित्वों के बारे में विस्तार जानकारी दी। वहां सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम राहुल गोयल, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, जिला पंचायतराज अधिकारी पूनम पाठक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल आदि मौजूद थे।