फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   100 Year Celebration To Kapkot Ex Pradhan

कपकोट के पूर्व प्रधान सौ वर्ष के हुए धूमधाम से मनाया जन्मदिन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
100 Year Celebration To Kapkot Ex Pradhan
कपकोट में शतकवीर नारायण सिंह का जन्मदिन मनाते लोग। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के पूर्व प्रधान नारायण सिंह कपकोटी 100 वर्ष के हो गए हैं। तहसील रोड स्थित एक बरात घर में उनका जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। कपकोटी ने अपने जन्मदिन पर केक काटा। उनके पुत्र सूबेदार मेजर भूपाल सिंह ने इस मौके पर अनेक महिला, पुरुष, बुजुर्गों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। राजकीय आदर्श इंटर कालेज कपकोट की प्रवक्ता गंगा पांडे के संचालन में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक विपिन चंद्र जोशी ने की। मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त शिक्षक हरीश चंद्र पांडे थे। पूर्व प्रधान गणेश चंद्र उपाध्याय ने मानपत्र पढ़कर कपकोटी को भेंट किया। पंडित गोविंद बल्लभ जोशी ने पूजा कराई। कार्यक्रम में जनता इंटर कालेज फरसाली के प्रधानाचार्य सुनील पांडे, अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य दरवान सिंह कपकोटी, कैप्टन हरीश कपकोटी, महिमन कपकोटी, नवीन कपकोटी, तारा कपकोटी, बसंत बल्लभ जोशी, त्रिलोक कपकोटी और चंद्र सिंह कपकोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed