फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   10 meter long crack on road near taxi stand in Bharadi

भराड़ी में टैक्सी स्टेंड के पास सड़क पर पड़ी 10 मीटर लंबी दरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
10 meter long crack on road near taxi stand in Bharadi
सड़क पर पड़ी दरार।(लाल घेरे में)। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। भराड़ी में टैक्सी स्टेंड के पास सड़क पर करीब 10 मीटर लंबी दरार पड़ गई है। दरार पड़ने से सड़क के क्षतिग्रस्त होने का अंदेशा पैदा हो गया है। लोगों ने समस्या का समाधान निकालने की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग होने के कारण सड़क पर वाहनों की भारी संख्या में आवाजाही होती है। सड़क की शीघ्र मरम्मत नहीं की गई तो सड़क किसी भी समय क्षतिग्रस्त हो सकती है और कोई गंभीर घटना घटित हो सकती है। व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने बताया कि तीन दिन पहले सड़क की दीवार ध्वस्त हो गई थी। दीवार गिरने से सड़क पर दरार पड़ गई थी। दरार की लंबाई धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क की जल्द मरम्मत नहीं की गई तो दरार के और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

व्यापारी प्रकाश जोशी, बसंत बिष्ट, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष केवलानंद जोशी, नंदन कोरंगा, पूरन दानू, लक्ष्मण सिंह कपकोटी ने सड़क पर पड़ी दरार की जल्द मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कपकोट के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने मौके पर जाकर सड़क का जायजा लिया। लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता वेद प्रकाश ने बताया कि सड़क पर भारी वाहनों का दवाब पड़ने से दीवार टूट गई थी। सड़क पर पड़ी दरार की मरम्मत के लिए स्टीमेट बनाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed