फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   b.ed exam in semester system in kumaun university

कुमाऊं विवि में पहली बार सेमेस्टर सिस्टम के मुताबिक बीएड परीक्षाएं

Fri, 08 Apr 2016 01:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल Updated Fri, 08 Apr 2016 01:49 PM IST
विज्ञापन
b.ed exam in semester system in kumaun university

कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन दो वर्षीय बीएड होने के बाद पहली बार मुख्य परीक्षाएं कराने जा रहा है। खास बात यह है कि परीक्षाएं सेमेस्टर सिस्टम के मुताबिक होंगी।

विज्ञापन


वर्तमान में कुमाऊं के 52 संस्थानों, परिसर और डिग्री कालेजों में बीएड पाठ्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। विवि बीएड प्रथम सेमेस्टर के एग्जाम 12 अप्रैल से कराने जा रहा है। यह परीक्षा 38 केंद्रों में होगी, जिसमें 4499 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रजनीश पांडे के मुताबिक परीक्षाएं 12 से शुरू होकर 21 अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन


अल्मोड़ा परिसर, बागेश्वर, बेड़ीनाग, पाल कालेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट हल्द्वानी, जेएन काल इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन भीमताल, लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज हल्दूचौड़, स्वामी विवेकानंद कालेज आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी गौलापार, राधेहरि पीजी कालेज काशीपुर, चंद्रावती तिवारी कन्या पीजी कालेज काशीपुर, एचएनबी पीजी कालेज खटीमा, गुरुनानक प्राइवेट कन्या पीजी डिग्री कालेज नानकमत्ता, एलकैमिस्ट स्कूल ऑफ एजूकेशन खटीमा, देवभूमि कालेज ऑफ एजूकेशन बनबसा, पूर्णागिरी कालेज ऑफ एजूकेशन खटीमा, मां पूर्णागिरी कालेज ऑफ एजूकेशन बाराकोट चंपावत, पीजी डिग्री कालेज लोहाघाट, पीएनजी डिग्री कालेज रामनगर, एलएसएम डिग्री कालेज पिथौरागढ़, डिग्री कालेज रानीखेत, सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी गदरपुर, बजाज कालेज ऑफ मैनेजमैंट एंड टेक्नोलॉजी गदरपुर, शहीद कैप्टन डीके खोला कालेज ऑफ एजूकेशन गदरपुर, एलबीएस कालेज ऑफ एजूकेशन महुवाडाबरा जसपुर, हरदेव सिंह स्मारक कालेज आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी जसपुर, श्री साई शिक्षण संस्थान जसपुर, डॉ. सुशीला तिवारी बीएड कालेज सितारगंज, मंयक कालेज ऑफ एजूकेशन बिचपुरी बाजपुर संस्थानों के छात्र अपने ही संस्थानों में एग्जाम देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एमबीपी डिग्री कालेज हल्द्वानी में स्व वित्त पोषित संस्थान के परीक्षार्थी भी परीक्षा देंगे। जय अरिहंत एकेडमिक संस्थान ऑफ एजूकेशन पार्क हल्दूचौड़ में इस संस्थान के साथ ही ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेसनल स्टडीज हल्द्वानी व जय अरिहंत कालेज ऑफ टीचर्स एजूकेशन अरिहंत पार्क हल्दूचौड़ के अभ्यर्थी एग्जाम देंगे।

आम्रपाली इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट हल्द्वानी के साथ ही मरियम इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज प्लाइड कोर्सेज हल्द्वानी, इनस्प्रेशन कालेज ऑफ टीचर्स एजूकेशन काठगोदाम में प्रेजेस्टेशन कालेज ऑफ टीचर्स एजूकेशन काठगोदाम के भी अभ्यर्थी एग्जाम देंगे। आईएमटी कालेज ऑफ मैनेजमेंट काशीपुर में काशीपुर कालेज ऑफ एजूकेशन महुवाखेड़ा के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 

देवभूमि कालेज ऑफ एजुकेशन लालपुर रुद्रपुर में देवभूमि कालेज ऑफ एजूकेशन वुमैन के, रामनगर डिग्री कालेज में सल्ट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, द्रोण बीएड कालेज गदरपुर में द्रोण बीएड कालेज फॉर वुमैन, सूरजमल कन्या डिग्री कालेज में केशव सूर्यमुखी कालेज शक्तिफार्म जबकि पीडीजी कालेज बिचपुरी में लक्ष्मी काटेज ऑफ एजूकेशन बिचपुरी व डीपीएस कालेज बिचपुरी के अभ्यर्थी एग्जाम देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed