{"_id":"7157875a61c59a6fc0188f3e18faccad","slug":"asharam-s-uttarakhand-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतना बड़ा है आसाराम का साम्राज्य!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इतना बड़ा है आसाराम का साम्राज्य!
अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Tue, 03 Sep 2013 03:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे आसाराम की असल संपत्ति कितनी है, इसका तो ठीक से पता नहीं लेकिन उनके कारनामों का सुबूत पहाड़ों तक में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
आसाराम ने देशभर में आश्रम खोलने का जो सिलसिला शुरु किया है, उसमें पहाड़ भी शामिल हैं।
पढें..'हफ्ता वसूली' नाम बदला, खौफ नहीं
विज्ञापन
आसाराम बापू का साम्राज्य टिहरी जिले के चवालखेत बुडोगी गांव तक फैला है। चवालखेत में 18 नाली भूमि पर आसाराम का आलीसान आश्रम बना है।
आश्रम के लिए भूमि ली
आश्रम में इन दिनों सन्नाटा पसरा है। चार सेवादारों के अलावा आश्रम में कोई आ जा नहीं रहा है। 10 साल पहले आसाराम ने चवालखेत में आश्रम के लिए भूमि ली थी। आश्रम के चारों तरफ सेब के बगीचे हैं।
विज्ञापन
आसाराम इस वर्ष 6 जून को यहां सत्संग करने आए थे। दो दिन तक वे चवाखेत आश्रम में रुके थे। नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में फंसे आसाराम का चवालखेत आश्रम सूना पड़ा है।
पढें...वीडियो सत्संग से 'गायब' हुए आसाराम
उत्तराखंड में भी भक्त
बुडोगी के ग्रामीण बताते हैं कि 10 साल पहले आसाराम ने यह भूमि 5000 हजार रुपये प्रति नाली के हिसाब से ली थी। आसाराम के यौन शोषण में फंसे होने के मुद्दे पर गांव के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
लोगों ने बताया कि आसाराम जब भी आश्रम में आते तो बड़ी संख्या में भक्त भी उनके साथ रहते थे। उत्तराखंड में भी आसाराम के भक्त मौजूद हैं।