फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   apple tree in haldwani

जिसे कभी होते नहीं देखा गया, वही हो रहा अब यहां

Tue, 13 Aug 2013 12:06 AM IST
निशांत खनी
निशांत खनी Updated Tue, 13 Aug 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
apple tree in haldwani

जलवायु में बदलाव के हिसाब से इंसान ही नहीं पेड़-पौधे भी खुद को ढालने लगे हैं। आमतौर पर चार से पांच हजार फीट की ऊंचाई में उगने वाले सेब, चीड़ जैसे पेड़ तराई-भाबर में भी पनपने लगे हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड के हल्द्वानी की अलकनंदा कालोनी में सेब का पेड़ आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। करीब 15 फीट ऊंचा पेड़ सेबों से लदा है। इसका आकार और स्वाद भी सामान्य सेब की तरह है।
विज्ञापन

apple tree
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवानी के शौकीन उमेद सिंह बिष्ट ने घर के पास छोटा-सा बगीचा बनाया है। उन्होंने चार साल पहले इस बगीचे में डेलिसस वैरायटी के सेब का पौधा लगाया था। पेड़ में करीब चार सौ से अधिक सेब लगे हैं, जो अभी हरे हैं।


उमेद बताते हैं कि हल्द्वानी में सेब का पेड़ लगने और सेब से लदने की बात पर कोई यकीन ही नहीं कर रहा है।
apple tree
दूसरी तरफ, तल्ली हल्द्वानी में पूर्व उप प्रधान गुलाब सिंह नेगी के बगीचे में 6 फीट मोटा और 50 फीट ऊंचा चीड़ का पेड़ खड़ा है। यह पेड़ देखकर भी लोग हैरत में पड़ जाते हैं।

जिला उद्यान अधिकारी रामेश्वर सिंह हल्द्वानी में सेब के पेड़ में फल आने की बात पर यकीन नहीं करते।

उनका कहना है कि जलवायु परिवर्तन के चलते कुछ वनस्पतियों और पेड़-पौधों में बदलाव जरूर आया है लेकिन समुद्र तल से हल्द्वानी की ऊंचाई महज 1391 फीट है और तापमान भी काफी गरम है। ऐसे यहां सेब लगने की जानकारी सही नहीं लगती।

उनकी टीम बगीचे पहुंचकर सेब का पेड़ देखेगी। बात सही निकली तो इसमें शोध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed