{"_id":"b896fa6a-a6d4-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"anna-hazare-threatens-to-return-padma-bhushan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पद्मभूषण भी लौटाऊंगा: अन्ना हजारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पद्मभूषण भी लौटाऊंगा: अन्ना हजारे
देहरादून/ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2013 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजसेवी अन्ना हजारे भ्रष्टाचार के मसले पर केंद्र सरकार पर खूब गरजे।
विज्ञापन
मंगलवार को यहां परेड ग्राउंड में जनतंत्र यात्रा के समापन पर अन्ना ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वह पद्मश्री लौटा चुके हैं, अब पद्मभूषण भी लौटाएंगे।
अन्ना को समाज सेवा के लिए 1992 में इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़ाई के लिए युवाओं को चारित्रिक रूप से सबल बनने की नसीहत दी। राइट टू रिजेक्ट की वकालत करते हुए जनता से जागने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
अन्ना ने कहा कि अभी बहुसंख्य जनता प्रजातंत्र के अर्थ से भी वाकिफ नहीं है। देश में बाहर का कालाधन सफेद हो रहा है। नेता कुर्सी के मोह में जकड़े हैं। उनकी हालत यह है कि वह श्मशान भी कुर्सी पर ही जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
ऐसे माहौल में जनता को जगाना होगा। यह काम बेहद मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं। अगस्त, 2011 में रामलीला मैदान में हुए अनशन को अन्ना ने जनजागरण का बड़ा माध्यम करार दिया।
कहा कि देश को इसी तरह के जनजागरण की जरूरत है। जनतंत्र यात्रा के अब तक के सफर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाली पांच मई से यात्रा का दूसरा चरण प्रारंभ होगा।
सितंबर माह में दिल्ली में जन संसद लगेगी। इसी में देश की राजनीति की भावी दशा-दिशा पर चर्चा होगी।
इससे पूर्व अन्ना केसहयोगी और पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने बदलाव लाने के लिए आम आदमी को जागने का आह्वान किया।