फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Angel now on the stage of starvation

फरिश्ते ही अब भुखमरी की कगार पर

Thu, 04 Jul 2013 03:49 PM IST
लखपत रावत
लखपत रावत Updated Thu, 04 Jul 2013 03:49 PM IST
विज्ञापन
Angel now on the stage of starvation

आपदा की घड़ी में तीर्थ यात्रियों व फंसे लोगों के लिए फरिश्ते बने केदारघाटी के गांवों के ग्रामीण ही अब भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। स्थिति यह है कि इन ग्रामीणों के घरों में अब राशन के नाम पर कुछ नहीं बचा हुआ है। ग्रामीण शासन-प्रशासन की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं, कि कब उनके गांव तक रसद व अन्य राहत सामग्री पहुंचेगी।

विज्ञापन


मुसीबत के समय फंसे तीर्थ यात्रियों के लिए जिंदगी का सहारा बने तोषी (त्रियुगीनारायण), सीतापुर व गौरीकुंड गांव के लोग आज दाने-दाने के लिए मोहताज बने हुए हैं। सरकारी राहत की बाट जोहते इन ग्रामीणों का धैर्य भी अब धीरे-धीरे जबाव देने लगा है।
विज्ञापन


जिसके चलते कई लोग गांव छोड़कर श्रीनगर या अन्यत्र अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हुए है। गांव में बचे लोग सरकारी मदद का इंतजार कर रहे हैं। वहीं विद्युत, पेयजल व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी ठप होने से इन ग्रामीणों का जीना दूभर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग पहुंचे तोषी निवासी मानवेंद्र गैरोला, गौरीकुंड निवासी राकेश गोस्वामी, कैलाश गोस्वामी, सतेंद्र सिंह, त्रियुगीनारायण निवासी भूपेंद्र सिंह व सीतापुर निवासी किशन चौहान ने बताया कि आपदा के तीन सप्ताह बाद भी शासन-प्रशासन द्वारा क्षेत्र की कोई सुध नहीं ली गई है।

केवल हवाई दौरे कर प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने अपनी जिम्मेदारियों से इतिश्री कर दी है। जबकि वर्तमान में क्षेत्र में खाद्यान्न संकट बना हुआ है। यातायात, संचार, विद्युत व पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण विकट परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं।


अमर उजाला फाउंडेशन ने बांटी रसद सामग्री
जिला मुख्यालय पहुंचे गौरीकुंड, त्रियुगीनारायण, तोषी व सीतापुर के आपदा प्रभावितों को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा रसद सामग्री वितरित की गई। फाउंडेशन द्वारा इन प्रभावितों को आटा, चावल, मसाले, रिफाइंड, बिस्कुट के पैकेट, मोमबती समेत अन्य सामग्री दी गई। प्रभावितों ने इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed