{"_id":"56df2acb4f1c1b927c8b45a4","slug":"men-are-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी परिषद ने पुतला फूंका, आज हाईवे जाम करेंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी परिषद ने पुतला फूंका, आज हाईवे जाम करेंगे ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 09 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केएसके एकेडमी गजरौला में छात्र दीपेंद्र की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश पनप रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गांधी मूर्ति के पास केएसके प्रबंधक का पुतला फूंककर नारेबाजी की। छात्रों की मांग है कि प्रबंधक और हत्या में नामजद आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए। पुलिस इस घटना में अभियुक्तों से मिली हुई है।
बता दें कि रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव लंबिया के किसान महेंद्र सिंह के 18 वर्षीय पुत्र दीपेंद्र उर्फ दीसू की 29 फरवरी को केएसके एकेडमी गजरौला में हत्या कर दी गई थी। छात्र के पिता महेंद्र सिंह ने प्रधानाचार्य, वार्डन और प्रबंधक के पुत्र रिंकू चाहल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इस हत्याकांड को हुए दस दिन बीच गए हैं, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इस घटना को लेकर लंबिया और आसपास के कई गांवों के ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। लंबिया में एकत्र ग्रामीणों ने बुधवार को अतरासी में नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है। डीएम की ओर से एसओ से बात करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है।
विज्ञापन
परिवार समेत आत्महत्या की धमकी
मृत छात्र के पिता महेंद्र सिंह ने अपने घर पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ के बीच बुधवार को बेेटे की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजे जाने के विरोध में परिवार समेत आत्महत्या करने की भी धमकी दे दी है। इनका सीधा आरोप है कि गजरौला पुलिस ने मोटी रकम लेकर प्रबंधन को बचाने की तैयारी शुरू कर दी है। गजरौला पुलिस पीड़ित के बजाय अभियुक्तों की मदद करके इस केस को आत्महत्या बनाने पर तुली है।
छात्रों ने फूंका केएसके प्रबंधक का पुतला
अमरोहा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्र दीपेंद्र की हत्या के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने पर आक्रोश जताया और केएसके एकेडमी के प्रबंधक का पुतला फूंका। छात्रों ने कहा कि पुलिस प्रशासन छात्र के परिजनों को गुमराह कर रहा है। अधिकारी भी सही जानकारी नहीं दे रहे हैं।
मंगलवार को गांधी मूर्ति पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक गौरव गुर्जर के नेतृत में प्रबंधक का पुतला फूंका गया। इस दौरान विभाग संयोजक नरेंद्र धारीवाल ने कहा कि छात्र संगठन दीपेंद्र के परिवार के साथ है। हत्या के तीनों नामजद आरोपी नहीं पकड़े गए तो उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे।
गौरव गुर्जर ने कहा कि परिवार वालों ने जिनके खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो चक्काजाम कर दिया जाएगा। आरोप लगाया कि पुलिस ने मोटी रकम लेकर हत्या को आत्महत्या में तब्दील करने की ठान ली है। निजी कालेजों में प्रबंध तंत्र की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।
परिषद ने अतरासी में हाईवे पर 9 मार्च को रास्ता जाम करने की भी घोषणा की। इस दौरान सह संयोजक सचिन चौधरी, नितिन चौधरी, अतुलेश भारद्वाज, अमित ठाकुर, विपिन, कावेंद्र सिंह, बलवान सिंह यादव, पंकज, दीपक वर्मा, नीतू सागर, मोहित गुर्जर, गजेंद्र चौधरी, अमन सागर आदि मौजूद रहे।
सीबीएसई चेयरमैन से शिकायत
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक गौरव गुर्जर ने मंगलवार को सीबीएसई के चेयरमैन से फोन पर बात की और केएसके एकेडमी में हुई छात्र की हत्या से अवगत कराया। चेयरमैन ने इसे गंभीरता से लिया और एक कंपलेंट भेजने को कहा है ताकि जांच कराके के कार्रवाई की जा सके। गौरव ने बताया कि बुधवार को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को भी एक पत्र भेजा जाएगा। जिसमें एकेडमी के पुराने प्रकरण भी लिखकर भेजे जाएंगे।
एसपी ने गठित की जांच टीम
विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों का दल मंगलवार को एसपी डा. एस चनप्पा से भी मिला और नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की मांग की। एसपी ने आश्वासन दिया कि थाने से अलग हटकर एक जांच टीम लगाई गई है। वह नामजदों को भी तलाश रही है। जल्द ही सटीक परिणाम सामने आएंगे।
केएसके एकेडमी में छात्र की हत्या के मामले को गंभीरता से दिखवाया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी को टीम गठित कर दी गई है।
-डा. एस चनप्पा एसपी अमरोहा।