{"_id":"56df28764f1c1b557c8b4569","slug":"mill-owner-kidnapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटा मिल संचालक का अपहरण कर कमरे में बंद किया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटा मिल संचालक का अपहरण कर कमरे में बंद किया
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 09 Mar 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
अपहरण के शक में पकड़े गए लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेनदेन के विवाद में पिता-पुत्र ने आटा मिल संचालक से मारपीट कर उसे अगवा कर लिया। बाद में उसे अपने घर में कमरे में बंद कर दिया। इसकी जानकारी पर मिल संचालक की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पहुंची पुलिस ने आटा मिल संचालक को बंधन मुक्त कराया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ अपहरण और मारपीट का अभियोग पंजीकृत कर लिया है। साथ ही पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
अवंतिका नगर निवासी मोहम्मद सलमान पुत्र मुन्नन हुसैन ने पुलिस को बताया कि वह सर्राफा की दुकान करता है। घर के पास ही मोहल्ला चौहानपुरी में उसकी आटा मिल भी है। वह मुरादाबाद की एमडीए कालोनी में मकान बनवा रहा है। मंगलवार को ढाई से तीन लाख रुपये लेकर वह अपनी कार से मुरादाबाद जाने के लिए निकला था। मुरादाबाद जाने से पहले वे अपनी आटा मिल देखने गया था।
सका आरोप है कि, उसी दौरान थाना क्षेत्र के गंगानगर निवासी शमीम सैफी पुत्र जुम्मा और उसका बेटा सलीम वहां आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। इतना ही नहीं उसका अपहरण कर कर अपने घर ले गए। जहां कमरे में बंद कर बंधक बना लिया और कपड़े से मुंह बंद कर दिया।
विज्ञापन
सलमान का कहना है कि उसके शमीम पर 32 लाख रुपये उधार हैं। इसको लेकर विवाद है। वहीं आटा मिल पर मौजूद कुछ लोगों ने सलमान के घर पहुंच कर उसकी पत्नी आविदा को घटना की जानकारी दी तो आविदा ने तत्काल 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी। अपहरण की सूचना पाकर पुलिस तत्काल हरकत में आई और मौके पर पहुंच कर सलमान को बंधन मुक्त कराया।
थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि, मामला लेनदेन का है, इस मामले में पीड़ित की ओर से शमीम सैफी और उसके बेटे सलीम के खिलाफ अपहरण, गाली-गलौज और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।