फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youths assaulted an assistant professor of a medical college, case registered

Almora News: मेडिकल काॅलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर से युवकों ने की मारपीट, मामला दर्ज

Sun, 24 May 2026 09:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 24 May 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
Youths assaulted an assistant professor of a medical college, case registered
अल्मोड़ा। डोलीडाना क्षेत्र में एक होटल के बाहर वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। होटल कर्मी और कुछ युवकों ने मेडिकल कालेज के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रीत इंद्र सिंह पर हमला कर दिया। लात घूसों से वह लहूलुहान हो गए। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज हो गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पीड़ित असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रीत इंद्र सिंह हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीते 23 मई को अपने परिवार के साथ वाहन संख्या पीबी-48जे-3627 से डोलीडाना गए थे। इस दौरान उन्होंने वाहन को खीम सिंह होटल के सामने सड़क किनारे सफेद पट्टी से बाहर कच्चे स्थान पर खड़ा किया था। आरोप है कि इसी दौरान होटल स्वामी बाहर आया और वाहन हटाने को कहा। पीड़ित के अनुसार वाहन सड़क से बाहर खड़ा होने की बात कहने पर होटल स्वामी ने कथित रूप से वाहन में आग लगाने और परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर वहां मौजूद तीन युवक उनके वाहन के पास पहुंचे और उसके साथ हाथापाई करने लगे। इस दौरान उसके चेहरे और आंख पर मुक्के मारे गए, जिससे नाक से खून निकलने लगा और होंठों में चोट आई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ की। तहरीर में प्रदीप रावत, सचिन रावत, नमन मटेला और एक अन्य युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने बेस अस्पताल में उपचार कराने के बाद मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने असिस्टेंट प्रोफेसर की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

---------
मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और विवेचना जारी है। -बलवंत सिंह रावत, सीओ, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed