फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youth will run for job.

पुलिस आरक्षी के 1500 पदों के लिए प्रदेश के ढाई लाख युवा लगाऐंगे दौड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Youth will run for job.
अल्मोड़ा पुलिस लाइन का निरीक्षण करते एसएसपी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। प्रदेश में बेरोजगारी किस कदर बढ़ रही है इसका अंदाजा आने वाली पुलिस भर्ती को लेकर लगाया जा सकता है। 15 मई से पूरे प्रदेश में पुलिस आरक्षी पद के लिए भर्ती होनी है। आरक्षी पद के लिए पूरे प्रदेश में मात्र 1521 पद हैं लेकिन इसके लिए 2,59,672 युवाओं ने आवेदन किया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित इस भर्ती में नागरिक पुलिस, पीएसी, आईआरबी और फायरमैन के पदों पर भर्ती की जानी है।
विज्ञापन

इससे पूर्व 2016 में पुलिस विभाग में आरक्षी पदों के लिए भर्ती आयोजित की गई थी। पांच साल बाद प्रदेश के युवाओं को एक बार फिर पुलिस में भर्ती होने का अवसर मिल रहा है। पिछली भर्ती में आवेदकों की संख्या कम होने के कारण प्रत्येक जिले में एक-एक भर्ती केंद्र बनाया गया था लेकिन इस बार आवेदक अधिक होने से एक जिले में तीन भर्ती केंद्र तक बनाए गए हैं।
विज्ञापन

देहरादून में सबसे अधिक, रुद्रप्रयाग में कम बेरोजगार
अल्मोड़ा। पुलिस आरक्षी पद के लिए आवेदन करने वालों में देहरादून से सबसे अधिक 37467 पुरुष और 20385 महिला अभ्यर्थी हैं। रुद्रप्रयाग में सबसे कम 4878 पुरुष और 2628 महिला अभ्यर्थी हैं। अल्मोड़ा में 11377 पुरुष और 6178 महिला अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में पहली बार होगी महिला लीडिंग फायर मैन की भर्ती
अल्मोड़ा। 15 मई से शुरू होने वाली पुलिस आरक्षी पद की भर्ती में नागरिक पुलिस, पीएसी, आईआरबी और फायर मैन के पदों पर भर्ती की जाएगी। पहली बार प्रदेश में महिला लीडिंग फायर मैन की भर्ती भी होगी। प्रदेश में अभी तक महिला लीडिंग फायर मैन के पद पर एकमात्र महिला चंपावत जिले के टनकपुर फायर स्टेशन में तैनात है।
जिलावार महिला -पुरुष अभ्यर्थी
जिला भर्ती केंद्र पुरुष आवेदक महिला आवेदक
देहरादून 03 37467 20385
हरिद्वार 03 28158 11741
ऊधमसिंह नगर 03 20497 12298
नैनीताल 03 17329 11384
अल्मोड़ा 01 11377 6178
बागेश्वर 01 5039 2904
चमोली 01 7140 4337
चंपावत 01 5073 2830
पौड़ी 01 8111 4245
टिहरी गढ़वाल 01 6404 3153
पिथौरागढ़ 01 9441 4833
उत्तरकाशी 01 7722 4122
रूद्रप्रयाग 01 4878 2628
कुल 21 168636 91036
अल्मोड़ा जिले में 17,555 अभ्यर्थी भर्ती में प्रतिभाग करेंगे
अल्मोड़ा। छह साल बाद युवाओं के लिए पुलिस विभाग में भर्ती होने का एक अवसर आया है। पूरे प्रदेश में 15 मई से पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके तहत अल्मोड़ा में भी भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। अल्मोड़ा जिले में 17,555 अभ्यर्थी भर्ती में प्रतिभाग करेंगे।

पहले चरण में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।
भर्ती प्रक्रिया के लिए मंगलवार को एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने पुलिस लाइन अल्मोड़ा का निरीक्षण किया। एसएसपी ने पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक जितेंद्र पाठक को निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग और फोटोग्राफी की जाए। साथ ही मैदान की साफ सफाई की व्यवस्था भी पूरी की जाए। इस दौरान एसएसपी ने भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों की दौड़ के लिए चयनित सिमकनी मैदान से डाइट अल्मोड़ा मैदान तक सड़क का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कोतवाल राजेश यादव, निरीक्षक अभिसूचना इकाई उमा शंकर, निरीक्षक रोडियो जीवन सामंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed