{"_id":"5f92bc9a8ebc3e9bad3217a0","slug":"youth-returning-from-delhi-dies-in-a-car-accident-almora-news-hld4015536178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से लौट रहे युवक की कार दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से लौट रहे युवक की कार दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-चितई मोटर मार्ग पर देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार दुर्घटना में वाहन सवार युवक की मौत हो गई। शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मौत की सूचना से युवक के घर में कोहराम मच गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की देर रात फलसीमा निवासी अमित बिष्ट (31) पुत्र मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली से कार संख्या डीएल 01 जेडबी 4638 से घर लौट रहा था।
देर रात आईटीआई के समीप अचानक युवक की कार खाई में जा गिरी। रात में सूचना मिलते ही कोतवाल हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंच डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर पुलिस ने बताया कि युवक की बहन की शादी होने वाली है। जिसके चलते वह सामान आदि के लिए दिल्ली गया था।