{"_id":"6297ab79e2dc5c7c23143119","slug":"youth-protest-over-misinformation-almora-news-hld4645560154","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउटसोर्स कंपनी के गुपचुप साक्षात्कार कराने से युवाओं ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउटसोर्स कंपनी के गुपचुप साक्षात्कार कराने से युवाओं ने काटा हंगामा
विज्ञापन
अल्मोड़ा साक्षात्कार के लिए पहुंचे अभ्यार्थी
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के लिए विभिन्न पदों पर एक आउटसोर्स कंपनी की ओर से गुपचुप साक्षात्कार कराने के मामले में विवाद हो गया। विरोध में युवाओं ने नारेबाजी की। युवाओं ने वहां पर जमकर हंगामा काटा।
बुधवार को एक आउटसोर्स कंपनी की ओर से नगर के एक होटल में मेडिकल कालेज के विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार कराए जा रहे थे। युवाओं का आरोप है कि साक्षात्कार के लिए कुछ ही युवाओं को बुलाया गया। अन्य युवाओं को भी इसकी भनक लगी तो युवा धर्म निरपेक्ष मंच के संयोजक विनय किरौला के नेतृत्व में उस होटल में धमक गए जहां साक्षात्कार चल रहा था। विनय किरौला ने कहा कि बिना सूचना साक्षात्कार कराकार युवाओं को गुमराह किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप है कि कंपनी की ओर से पूर्व सूचना के लिए कोई विज्ञप्ति तक नहीं निकाली गई। कुछ ही युवाओं को मैसेज कर बुलाया गया। सूचना मिलने पर सीएमओ डॉ. आरसी पंत और एसडीएम सदर गोपाल सिंह चौहान के साथ प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। देर तक चली वार्ता के बाद साक्षात्कार को फिलहाल निरस्त कर दिया गया। विज्ञप्ति जारी कर फिर से साक्षात्कार कराने पर सहमति बनी। इस मौके पर राहुल कनवाल, अमित चौधरी, मयंक पंत आदि थे।
आउटसोर्स कंपनी की ओर से साक्षात्कार के दौरान हुए विवाद के मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस से किसी ने भी शिकायत नहीं की है।
राजेश यादव, थानाध्यक्ष अल्मोड़ा
गुपचुप साक्षात्कार कराने का मामला संज्ञान में आया है। कंपनी प्रतिनिधियों को पहले विज्ञप्ति निकालने और फिर साक्षात्कार कराने के निर्देश दिए है।
-गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम अल्मोड़ा।