{"_id":"5f7c56a88ebc3e9bce613b9b","slug":"youth-burnt-effigy-of-up-government-almora-news-hld3994505155","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने फूंका यूपी सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने फूंका यूपी सरकार का पुतला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। यूपी के हाथरस की घटना को लेकर लोगों में अब भी रोष है। मंगलवार को चौघानपाटा में युवाओं ने मामले की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। साथ ही मामले को लेकर यूपी सरकार का पुतला फूंका।
चौघानपाटा में एकत्र होकर युवाओं ने कहा कि हाथरस कांड पूरे देश के लिए शर्मनाक है। आए दिन इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जिससे देश में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने इस घटना को दबाने का प्रयास किया, जिसकी सभी निंदा करते हैं।
सभी ने प्रदर्शन करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच करने, मामले में लिप्त अन्य लोगों को सजा देने, दोषियों को फांसी की सजा देने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने की मांग की है। युवाओं ने यूपी सरकार का पुतला फूंका। दोषियों को सजा नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में मानसी आर्या, जानकारी आर्या, दिव्या जोशी, निकिता बिष्ट, रोहन कुमार आर्या, विरेंद्र चंद्र आर्या, संतोष कुमार, ज्योतसना साह, वैभव नेगी, रूपल यादव, रेनू, रोहन कुमार आर्या, सावन चौहान, सुधीर कुमार, पार खतरी, अंकित, दिव्या जोशी, दामिनी टम्टा, डिंपल अधिकारी, दीपक आदि शामिल रहे।