फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youth arrested with more than seven kilos of charas in Someshwar

सोमेश्वर में सात किलो से अधिक की चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with more than seven kilos of charas in Someshwar
सोमेश्वर में पुलिस की गिरफ्त में चरस तस्कर। - फोटो : ALMORA
सोमेश्वर/अल्मोड़ा। पुलिस और एसओजी की टीम ने सोमेश्वर में युवक को सात किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसएसपी पीएन मीणा ने इस साल में अब तक की सबसे अधिक चरस बरामद करने पर आरोपी को पकड़ने वाली टीम को एक हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एसओजी की सूचना पर पुलिस और एसओजी की टीम ने क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस ने भैसड़गांव के सीसी मार्ग पर ग्राम झुनी कपकोट, जिला बागेश्वर निवासी दीवान सिंह भंडारी (38) पर शक होने पर उसकी चेकिंग की। चेकिंग के दौरान दीवान सिंह भंडारी के पास से सात किलो 546 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा-8/20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज लिया है। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने चरस को अपने पैतृक गांव झूनी से ले जाकर हल्द्वानी में नव युवाओं को बेचने की बात कही है। चरस की कीमत करीब साढ़े सात लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एसएसपी पीएन मीणा ने चरस के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को उत्साहवर्धन के लिए एक हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, एसओजी प्रभारी एसआई नीरज भाकुनी, एसआई मोहन सिंह सोन, कांस्टेबल गोपाल गिरी, दीपक खनका आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed