{"_id":"686eb37bbf26d327cc0005ed","slug":"youth-activity-in-district-almora-news-c-232-1-shld1003-130634-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कसार वारियर्स और शिव शक्ति फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कसार वारियर्स और शिव शक्ति फाइनल में
Wed, 09 Jul 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर के रैमजे हीरा डूंगरी खेल मैदान में एनटीडी क्रिकेट क्लब की ओर से सेवन ए-साइड नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट जारी रहा। मंगलवार रात को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें कसार वारियर्स और शिव शक्ति की टीम ने जीत दर्ज की।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला शिव शक्ति और रॉयल राजपूत बी के बीच खेला गया। शिव शक्ति की टीम ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 61 रन बनाए। जवाब में रॉयल राजपूत बी की टीम 42 रन बनाकर आउट हो गई। शिव शक्ति ने 19 रन से मैच जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कसार वारियर्स और जय मां सरस्वती के बीच खेला गया। कसार वारियर्स की टीम ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 77 रन बनाए। जवाब में जय मां सरस्वती की टीम 17 पर आउट हो गई। कसार वारियर्स ने 60 रन से मैच जीत लिया। आयोजक मंडल ने बताया कि विजेता टीम को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये और रनरअप ट्रॉफी दी जाएगी। अंपायर रक्षित तिवारी, कुणाल सैनी रहे। स्कोरर भानू और उद्घोषक गिरीश धवन और सौरभ वर्मा रहे। इस मौके पर हिमांशु आर्य, रोहित शैली, कुंदन कुमार, विशाल शैली, आबिद अली, करन शैली, भुवन तिवारी, धीरेंद्र मर्तोलिया मौजूद रहे।