{"_id":"681ba7c8356bb8d09c04bad6","slug":"youth-activity-in-district-almora-news-c-232-1-alm1002-127789-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 73 रिक्त सीटों के लिए खिलाड़ियों ने की जोर आजमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 73 रिक्त सीटों के लिए खिलाड़ियों ने की जोर आजमाइश
Thu, 08 May 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 08 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत 73 रिक्त सीटों के लिए खिलाड़ियों के जिला स्तरीय ट्रायल हुए। इसमें नगर निगम, पालिका और विकासखंड के 100 से अधिक बालक और बालिकाओं ने दमखम दिखाया।
बुधवार को एचएनबी स्टेडियम में बालक और बालिकाओं के 14-17, 17-19, 19-21, 21-23 आयु वर्ग में रिक्त 73 सीट के लिए जिला स्तरीय रिट्रायल हुए। बालिका वर्ग में 60 जबकि बालक वर्ग में 13 सीट रिक्त हैं। छात्रवृति पाने के लिए खिलाड़ियों ने फ्लाइंग रन, वर्टिकल जंप, शटल रन, मेडिसन बाॅल पुट और दौड़ में जमकर पसीना बहाया। डीएसओ महेशी आर्या ने कहा कि छात्रवृत्ति के लिए खिलाडियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। कहा कि योजना के तहत चयनित जिले के 100 बालक और 100 बालिकाओं को हर महीने दो हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। उन्हें दस हजार रुपये खेल किट के लिए भी दिए जाएंगे।