फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youth activities orgnised in district.

शिक्षक प्रशिक्षण का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाएं : बलौदी

Tue, 12 Sep 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 12 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Youth activities orgnised in district.
अल्मोड़ा। विकासखंड हवालबाग के प्राथमिक शिक्षकों का बुनियादी साक्षरता, संख्या ज्ञान और विद्यालय सुरक्षा विषय पर रैमजे इंटर कॉलेज में छह दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य शिक्षा अधिकारी अंबा दत्त बलौदी ने शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उप शिक्षा अधिकारी हवालबाग सुरेश चंद्र आर्या ने कहा कि निपुण भारत कार्यक्रम के उद्देश्यों, लक्ष्यों और अनुसंधानों को जानना जरूरी है। प्रशिक्षण में विकास खंड के 117 शिक्षक सहित कार्यक्रम संयोजक बद्री सिंह भैंसोड़ा, प्रशिक्षक जगदीश भंडारी, पूनम साह, विनीता जोशी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन





प्रयोगात्मक परीक्षा 21 सितंबर से
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के बीएससी चौथे सेमेस्टर के वनस्पति विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 22 और 23 सितंबर को होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. धनी आर्या ने बताया कि एमएससी द्वितीय सेमेस्टर के वनस्पति विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 21 सितंबर को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। संवाद
विज्ञापन


बालश्रम और बाल विवाह कानूनन अपराध
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। जीआईसी मनान में एसआई धर्म सिंह ने विद्यार्थियों को यातायात के नियम बताए। छात्रों को ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेजों की जानकारी दी। वहीं विद्यार्थियों को महिला कानून, साइबर अपराध, बालश्रम सहित अन्य कानूनों के प्रति जागरूक किया। कहा कि बालश्रम और बाल विवाह कानूनन अपराध है, इसे रोकने के प्रति जागरूकता दिखानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन






अवकाश के दिन भी पुस्तकालय खोलने की मांग
अल्मोड़ा। जिला पुस्तकालय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने पुस्तकालय को रोज सुबह आठ बजे से शाम 6:30 बजे तक खोलने की मांग विधायक मनोज तिवारी से की है।

मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में युवाओं ने विधायक तिवारी को ज्ञापन दिया। कहा कि पूर्व में पुस्तकालय रोज खुला रहने से विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल रहा था। अवकाश के दिन भी विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। लेकिन अब अवकाश के दिन पुस्तकालय बंद रहने से उन्हें दिक्कत झेलनी पड़ रही है। ज्ञापन देने वालों में अभिषेक बिष्ट, योगेश दानू, मनोज बिष्ट, अभिषेक कुमार, सौरभ सिंह, मनीष गैड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed