{"_id":"6493483f72495298c0060d94","slug":"yogasan-by-cm-dhami-in-jageshwar-almora-news-c-8-1-172631-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड ध्यान और अध्यात्म का केंद्र, योग हमारी प्राचीन धरोहर : पुष्कर सिंह धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड ध्यान और अध्यात्म का केंद्र, योग हमारी प्राचीन धरोहर : पुष्कर सिंह धामी
Thu, 22 Jun 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड की भूमि ध्यान और अध्यात्म का केंद्र है और योग हमारी प्राचीन धरोहर जिसे सहेजने के लिए सभी को अपनी भागीदारी निभानी होगी। जागेश्वर धाम देवभूमि की आध्यात्मिक यात्रा का अहम पड़ाव है। इसी को देखते हुए यहां योग दिवस पर प्रदेश का मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ है जिसमें शामिल होने और बाबा जागेश्वर के चरणों में शीश झुकाने का सौभाग्य मिला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जागेश्वर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को यह बात कही। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों को योग दिवस की शुभकामना देकर योग किया।
जागेश्वर में हुए योग कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी ने कहा कि योग हमारे लिए पूजा-पाठ नहीं बल्कि ज्ञान रूपी प्राचीन धरोहर है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महान योग साधक हैं। उनके नेतृत्व में मंदिरों और धार्मिक स्थलों का विकास हो रहा है। देश में प्राचीन सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने का काम हो रहा है। उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी यहां के धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण करने के लिए संकल्पबद्ध है।
मानसखंड कॉरिडोर के तहत प्रदेश में प्राचीन धार्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है। जागेश्वर धाम का मास्टर प्लान बनकर तैयार हो गया है जिस पर जल्द काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को वाशिंगटन में योग कर पूरे देश का प्रतिनिधित्व किया है जो हर देशवासी के लिए गौरव की बात है। योगाभ्यास करने के बाद उन्होंने जागेश्वर धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश, प्रदेश की खुशहाली और उन्नति की कामना की। इस दौरान उन्होंने बत्तीस करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और इक्कीस करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण भी किया।