{"_id":"598354914f1c1b3f7b8b46b9","slug":"yoga-department-threatens-to-not-tell-atm-pin","type":"story","status":"publish","title_hn":" एटीएम पिन नहीं बताने पर योग विभागाध्यक्ष को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम पिन नहीं बताने पर योग विभागाध्यक्ष को धमकी
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
DEBIT CARD
विज्ञापन
एटीएम पिन नहीं बताने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के योग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट को फोन पर जान से मारने और अपहरण करने की धमकी दी गई है। डॉ. भट्ट ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डॉ. भट्ट ने तहरीर में कहा है कि बृहस्पतिवार को मोबाइल नंबर 8521125698 से उन्हें फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि काफी समय से एटीएम प्रयोग नहीं करने के कारण उनका एटीएम बंद हो गया है और एटीएम का पिन पूछने लगा। आरोप है कि उक्त व्यक्ति एटीएम पिन नंबर नहीं बताने पर गालीगलौज कर जान से मारने और अपहरण करने की धमकी देने लगा। पुुुलिस को सूचना देने की बात कहने पर फोन काट दिया। डॉ. भट्ट ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली से मोबाइल पर धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर, थानाध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि डॉ. भट्ट को यह फोन झारखंड से आया था। संबंधित व्यक्ति को जब फोन मिलाया गया तो उसने कहा कि गलती से फोन लग गया और कहा कि वह भविष्य में फोन नहीं करेगा।