फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Workers Protest Over Outsourcing in Roadways

आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से चालक, परिचालकों की भर्ती का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Workers Protest Over Outsourcing in Roadways
गिरीश चंद्र, शाखाध्यक्ष उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन की बैठक में वक्ताओं ने परिवहन निगम (रोडवेज) में आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से चालक और परिचालकों की भर्तियां करने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि भर्ती से पूर्व पहले से ही कार्यरत संविदा, विशेष श्रेणी के चालकों, परिचालकों को नियमित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि संविदा और विशेष श्रेणी के चालक, परिचालक निगम में वर्षों से सेवाएं देते आ रहे हैं। नियमितीकरण की उम्मीद में वह कम मानदेय में काम करते आ रहे हैं। अब परिवहन निगम में आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से निगम में चालक, परिचालकों की भर्तियां की जा रही हैं। उन्होंने निगम प्रबंधन पर संविदा और विशेष श्रेणी के चालक, परिचालकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन पूर्व से कार्यरत संविदा और विशेष श्रेणी के चालक, परिचालकों को नियमित करने के बजाय आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से नये चालक, परिचालकों की भर्तियां कर रहे हैं। संविदा और विशेष श्रेणी के चालक, परिचालकों को नियमित नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। बैठक में शाखा मंत्री शंकर ग्वासीकोटी, विजय कुमार, संतोष मनकोटी, संतोष कुमार, गोविंद राम, मनोज कुमार, भरत कुमार, मनोज भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा और विशेष श्रेणी चालक, परिचालक निगम में काफी लंबे समय से सेवा दे रहे हैं। इतने सालों के बाद भी नियमितीकरण नहीं हो पाया है। अब आउटसोर्सिंग एजेंसी के जरिये भर्ती की जा रही है जिससे पूर्व से कार्यरत संविदा, विशेष श्रेणी के चालकों का भविष्य खतरे में पड़ गया है।

गिरीश चंद्र, शाखाध्यक्ष उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन
निगम प्रबंधन संविदा और विशेष श्रेणी चालक, परिचालकों की कोई सुध नहीं ले रहा है। सालों से उपेक्षित इन कार्मिकों को और दबाया जा रहा है। पहले संविदा और विशेष श्रेणी चालक, परिचालकों को नियमित किया जाना चाहिए तब जाकर आउससोर्सिंग एजेंसी की भर्ती की जानी चाहिए थीं।
गिरीश राम,कोषाध्यक्ष उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed