फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   workers protest for their Demand

जिला पंचायत कार्यालय में धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
workers protest for their Demand
जिला पंचायत कार्यालय में प्रदर्शन करते कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के सदस्य। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला पंचायत कार्यालय में गेट मीटिंग कर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

धारानौला स्थित जिला पंचायत कार्यालय में बुधवार को गेट मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे डॉ. मनोज जोशी ने कहा कि सरकार की ओर से अभी तक कर्मचारियों और शिक्षकों की मांग पूरी करने के लिए कोई भी आश्वासन नहीं दिया गया है। जिसके विरोध में कर्मचारीयों और शिक्षकों का प्रदर्शन जारी है। पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने समेत 20 सूत्री मांगों को जल्द पूरा न करने पर 20 सितंबर को आंदोलन करने की चेतावनी दी है। गेट मीटिंग का संचालन सचिव संयोजक पुष्कर सिंह ने किया। धरना प्रदर्शन में महेंद्र सिंह गुसाई, किशन सिंह नेगी, भुवन चंद्र जोशी, मुकेश कुमार, तनुज कुमार जोशी, अमित कुमार, राजेश सिंह समेत अन्य कर्मचारी व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed