फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Players will showcase their skills in the district-level competition today.

Almora News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आज खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Thu, 27 Aug 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 27 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Players will showcase their skills in the district-level competition today.
अल्मोड़ा। खेल विभाग की ओर से खेल दिवस के अवसर पर एचएनबी स्टेडियम में जिला स्तरीय बास्केटबॉल, मुए थाई और हॉकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) महेशी आर्या ने बताया कि प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 27 और 29 अगस्त को सुबह 10 बजे अंडर-18 बालक और बालिका वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसी समय जूनियर और सब-जूनियर वर्ग की मुए थाई प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। वहीं, सुबह नौ बजे 12 वर्ष से अधिक और 17 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिका वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

29 अगस्त को शाम चार बजे से 40 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। डीएसओ ने जिले के सभी राजकीय और निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए निर्देशित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed