फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Work on developing Dharamshala of Shaukyani started

जसुली देवी शौक्याणी की पहली धर्मशाला का भूमिपूजन के साथ कार्य शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Work on developing Dharamshala of Shaukyani started
अल्मोड़ा। जिले में जसुली देवी शौक्याणी की धर्मशालाओं को अतिथि गृह के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। मंगलवार को लमगड़ा ब्लॉक के गड़ापानी में धर्मशाला का भूमि पूजन के साथ कार्य शुरू कर दिया गया। जिले के साथ ही कुमाऊं भर में यह पहली धर्मशाला का कार्य शुरू हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को लमगड़ा ब्लॉक के गड़ापानी में जिले के साथ ही प्रदेश की पहली धर्मशाला का कार्य शुरू हुआ। पं. पूरन चंद्र जोशी ने विधि-विधान के साथ कार्य का भूमि पूजन किया। बता दें कि दानवीर के नाम से प्रसिद्ध जसुली देवी शौक्याणी ने डेढ़ सौ साल पहले अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ समेत अन्य जगहों पर कई धर्मशालाओं का निर्माण कराया था।
विज्ञापन

जसुली शौक्याणी उस जमाने में सर्वाधिक धनी महिलाओं में से थीं। एकमात्र बेटे की मृत्यु के बाद उनकी संपत्ति का कोई वारिश नहीं था। अंग्रेज कमिश्नर रैमजे के सुझाव पर जसुली शौक्याणी ने कैलाश मानसरोवर धार्मिक यात्रा मार्ग पर 200 से अधिक धर्मशालाएं बनवाईं। रखरखाव के अभाव में अब धर्मशालाएं जीर्ण-शीर्ण हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों प्रदेश सरकार ने पर्यटन विभाग के माध्यम से इन धर्मशालाओं को नया रूप देने का फैसला लिया। इसके तहत कुमाऊं के तमाम स्थानों पर धर्मशालाओं की खोज कर चिह्नित किया जा रहा है। पहले चरण में मंगलवार को लमगड़ा में धर्मशाला के अतिथि गृह के रूप में विकसित करने का कार्य शुरू हुआ है। भूमि पूजन में जिला पर्यटन अधिकारी चौबे के साथ कार्यदायी संस्था आरईएस के सहायक अभियंता एनसी मुनगली, अवर अभियंता वाईके भट्ट, महेश सनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed