फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   women tied rakhi soldiers wrist

महिलाओं ने सैनिकों की कलाइयों में राखी बांधकर दीर्घायु की कामना की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
women tied rakhi soldiers wrist
अल्मोड़ा में सिख रेजीमेंट के जवानों को राखी बांधती महिलाएं। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था द्वारा आर्मी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं ने 13 सिख रेजीमेंट के जवानों की कलाइयों में राखी बांधकर उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सेना के जवानों ने भी देश की रक्षा करने का वचन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर महिलाओं ने कहा कि उन्हें सेना के जवानों के हाथों में राखी बांधकर गर्व महसूस हो रहा है क्योंकि उनकी बदौलत ही आज पूरा देश सुरक्षित है। महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने बताया कि जवानों के लिए 1008 राखियां भेजी जा चुकी हैं। इससे पहले महिलाओं ने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ जवानों की आरती उतारी और फिर राखी बांधकर उनका मुंह मीठा किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता रीता दुर्गापाल ने और संचालन पुष्पा सती ने किया। श्रीमती नमिता राठौर ने सभी महिलाओं का स्वागत किया। इस मौके पर 13 सिख रेजीमेंट के कमान अधिकारी कर्नल हर्ष मिश्रा, उप कमान अधिकारी ले.कर्नल मन मोहन सिंह अधिकारी, ले.कर्नल सन्नी राठी, मेजर अखिलेश राठौर, शांति साह, आशा कर्नाटक, कल्पना जोशी, आशा पंत, गीता साह, सरला बिष्ट, दीपा जोशी, मंजू रावत, रमा जोशी, धनी शाही, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, अदिति पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed