{"_id":"5aa176954f1c1ba3758b4582","slug":"women-should-be-aware-of-their-rights","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति हमेशा सजग रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति हमेशा सजग रहें
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले के विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में वक्ताओं ने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। नगर पालिका परिषद में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड सेवा निधि के निदेशक डॉ. ललित पांडे ने कहा कि आज का दिन महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट करने का है।
अति विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा ने नारी सशक्तीकरण पर जोर दिया। मुख्य वक्ता एसएसपी पी रेणुका देवी ने कहा कि घरेलू हिंसा होने पर महिलाएं पुलिस में शिकायत करें। बेटी पैदा होने पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ऊषा उप्रेती ने महिला स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।
अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी तभी समाज का विकास संभव है। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भूमिका अहम है। इस मौके पर जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने विचार रखे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, महिला समिति की अध्यक्ष प्रभा पांडे, ग्रीन हिल्स की आशा डिसूजा, शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता लखचौरा, सेवानिवृत्त उप शिक्षा निदेशक लीला टम्टा, उत्तराखंड महिला परिषद की संयोजक अनुराधा पांडे, सुनीता पांडे, लज्जा पंत, बसुधा पंत, कामिनी कश्यप, टीवी कलाकार रूप दुर्गापाल को विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
पालिका के वर्तमान तथा पूर्व महिला सभासदों को भी सम्मानित किया गया। कूर्मांचल एकेडमी की निदेशक मधु खाती को मरणोपंरात सम्मान दिया गया। सभासद अशोक पांडे ने सभी का आभार जताया। संचालन सभासद हेम तिवारी, राजेंद्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम में जिले की प्रथम महिला स्वतंत्रता सेनानी भागीरथी वर्मा के चित्र का अनावरण किया गया।
कार्यक्रम में मुकेश नेगी, सचिन आर्या, सरिता टम्टा, विद्या बिष्ट, कंचन भट्ट, प्रो. अरुण पंत, आनंद सिंह बगड़वाल, केवल सती आदि मौजूद थे।
इधर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला इकाई की ओर से नंदादेवी मंदिर के गीता भवन में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि जन उदारवादी नीतियों के चलते रोजगार संकट पैदा हो गया है। अध्यक्षता लीला खोलिया ने और संचालन जिला सचिव नलिनी पंत ने किया।
गोष्ठी में अजरा परवीन, राज्य महासचिव सुनीता पांडे, मुन्नी प्रसाद, उमा आगरी,ममता बिष्ट आदि ने विचार रखे। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में मोहनी कनवाल, लता बोरा, राधिका जोशी, मीना भैसोड़ा, इंदुप्रभा जोशी, सुशीला साह, जीवंती मेहता, निर्मला जोशी को सम्मानित किया गया। वहां किरन पंत, बीना नयाल, माया जोशी आदि मौजूद थे।
महिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला कांग्रेस कार्यकत्री पूर्व प्रधान राधा बंगारी को सम्मानित किया। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, कल्पना नेगी, प्रीति बिष्ट, राधा बिष्ट आदि ने विचार रखे। सुनोली में भी कार्यक्रम हुआ। एसएसजे परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में हुई गोष्ठी में महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया गया।
गोष्ठी में विभागाध्यक्ष प्रो. हेमा मेहता, माया रमेला प्रो. एसएस गेहलन, डॉ. योगेश जोशी, डॉ. धनी आर्या, डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. मंजूलता उपाध्याय मौजूद थे। संचालन डॉ. बलवंत कुमार ने किया।