{"_id":"56e46cd04f1c1bed788b456b","slug":"women-s-commission-chairperson-inspects-the-nari-niketan","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया नारी निकेतन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया नारी निकेतन का निरीक्षण
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा। ।
Updated Sun, 13 Mar 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Nari Niketan
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा ने बख में स्थित नारी निकेतन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नारी निकेतन की अधीक्षिका सुषमा टम्टा को बंद पड़ी सेनेटरी नैपकीन मशीन को चालू करने और भवन का रंगरोगन कर खिड़कियों में शीशे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने दस कुर्सी और एक डाइनिंग टेबल क्रय करने को कहा। उन्होंने कहा कि संवासिनियों को ठंड से बचाने के लिए हीटर की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में नारी निकेतनों को एक मॉडल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि अन्य राज्यों के लोग यहां पर आकर उनका अध्ययन कर सकें। उन्होंने बताया कि संवासिनियों के पौष्टिक आहार की धनराशि बढ़ा दी गई है। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों, भोजनालय, स्नानागार, शयन कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने कंप्यूटरों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने नारी निकेतन की अधीक्षिका को बंद पड़ी सेनेटरी नैपकीन मशीन को चालू करने और भवन की रंगायी पुताई कर खिड़कियों में शीशे लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने दस कुर्सी और एक डाईनिंग टेबल खरीदने को कहा। इस मौके पर अधीक्षिका सुषमा टम्टा ने बताया कि नारी निकेतन में 10 महिलाएं और एक बच्चा निवास कर रहा है। इस दौरान उनके साथ कानूनी सलाहकार आलोक घिल्डियाल, कोतवाल पीसी भट्ट, समाज कल्याण अधिकारी राजीव नयन तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल, डा. आशा मेहता, कल्पना सिंह, मीरा बोरा, नंदी बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन