फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   women must decide thrir own goal

अपनी मंजिल खुद तय करने को तैयार हों महिलाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
women must decide thrir own goal
चौखुटिया के नौगांव, अखोड़िया में वार्षिक आम सभा में बोलती महिला। - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। नौगांव-अखोड़िया में हुई मां दूनागिरी स्वायत सहकारिता की आम सभा में महिलाओं ने पहाड़ की मां, बहिनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चर्चा की।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने या फिर हर काम के लिए सरकारों की तरफ देखने के बजाय अपनी मंजिल खुद तय करनी होगी। इस मौके पर डेरी, पशुपालन, कृषि और बागवानी के साथ ही मशरूम, मत्स्य पालन, फूलों की खेती, चाय की खेती और जड़ी-बूटियों की तरफ ध्यान देने पर जोर दिया गया। महिलाओं का कहना था कि उन्हें ऐसे उत्पादों पर ध्यान देना होगा जिनके लिए बाजार आसानी से उपलब्ध होने के साथ ही मांग भी अच्छी हो।
विज्ञापन

इस मौके पर दुग्ध व्यवसाय में अच्छा कार्य करने वाली गंगा देवी, देवेंद्र और जमीला बेगम, कृषि क्षेत्र में चंपा देवी और व्यवसाय में मनसा उत्पादक समूह को पुरस्कृत किया गया। लेखाजोखा में सरस्वती उत्पादक समूह और संतोषी उत्पादक समूह को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष गंगा देवी ने और संचालन पूरन सिंह भंडारी ने किया। परियोजना समन्वयक देश दीपक यादव, पार्वती देवी, मीरा भंडारी, लीला, जयंती, यशोद मेहरा, कमला, चंपा, दया गुसाई, पुष्पा, दीपक शर्मा, खष्टी अधिकारी, उमा, हिमानी मेहरा आदि कई महिलाओं ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed