फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women Injured In Lepoard Attack

सौला गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर झपटा तेंदुआ, घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Women Injured In Lepoard Attack
सौला गांव में तेंदुए के हमले में घायल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीपा। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सौला द्वितीय गांव में घास लेकर लौट रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीपा गुणवंत पर तेंदुए ने घात लगाकर हमला कर दिया। आसपास के लोगों के चीखने-चिल्लाने पर तेंदुआ भाग गया। इस कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जान बच गई। उसे राजकीय अस्पताल रानीखेत में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दीपा गुणवंत बुधवार देर शाम घर के पास स्थित खेत से घास लेकर लौट रही थीं। अचानक तेंदुए ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। गनीमत रही कि आसपास कुछ लोग मौजूद थे। उनके चिल्लाने पर तेंदुआ वहां से भाग गया। राजकीय अस्पताल रानीखेत के अधीक्षक डॉ. केके पांडे ने बताया कि दीपा डॉक्टरों की निगरानी में है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की
रानीखेत (अल्मोड़ा)। घटना के बाद से गांव सहित पूरे इलाके में खौफ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में तेंदुए को आतंक बना हुआ है कई बार वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। आतंक के चलते महिलाओं का अकेले खेत में जाना दूभर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौला द्वितीय में तेंदुए के हमले की सूचना मिली है। विभाग की ओर से क्षेत्र में पिंजरा लगाने के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।
-हरीश टम्टा, रेंजर, रानीखेत।
दो महीनों में 36 से अधिक मवेशियों को बनाया निवाला
डेढ़ साल पहले चमड़खान में एक बुजुर्ग को उतार दिया था मौत के घाट
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थम नहीं रहा है। दो महीनों में तेंदुआ कारचुली, खनियां, रिखोली, सौंखला, चिलियानौला, लालकुर्ती क्षेत्र में 36 से अधिक मवेशियों को निवाला बना चुका है। खनियां सहित तमाम स्थानों पर पिंजरा लगाने के बाद भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका है।

तेंदुए ने कारचुली में कुबेर सिंह की चार बकरियों और दुधारू गाय को निवाला बनाया था। डेढ़ साल पहले तेंदुए ने चमड़खान में एक बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया था। वहीं, द्वाराहाट क्षेत्र में भी सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति को घायल कर दिया। खनियां गांव में खेतों में काम कर रही एक महिला पर झपटने का प्रयास किया। ताड़ीखेत के तिमिला डिग्गी क्षेत्र में भी बाइक सवारों पर तेंदुए के झपटने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed