फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Woman scorched due to fire

चूल्हे से फैली आग की चपेट में आई महिला झुलसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Woman scorched due to fire
अल्मोड़ा। चूल्हे में चाय बनाते समय आग फैलने से महिला झुलस गई। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल अल्मोड़ा लेकर पहुंचे। जहां भर्ती करने के बाद उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले की सीमा से लगे नैनीताल जिले के मौना ग्राम निवासी दीपा देवी (42) अपने पति गिरीश चंद्र के साथ बैरोली स्थित एक कॉटेज में काम करती है।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम गिरीश चूल्हे में लकड़ियां जलाकर चाय बना रहे थे। पत्नी भी समीप में ही बैठकर कुछ कार्य कर रही थी। बताया जा रहा है कि वहीं पास में एक डिब्बे में पेट्रोल रखा हुआ था। पेट्रोल ने दूर से ही चूल्हे की आग पकड़ ली। रसोई में बैठी दीपा देवी आग की चपेट में आ गई। पत्नी की साड़ी में आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने बमुश्किल समीप में रखी गीली बोरियां पत्नी के ऊपर डाल आग पर काबू पाया। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया। जहां भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।

अस्पताल के डॉ. बृज मोहन जोशी ने बताया कि महिला 15 प्रतिशत झुलसी हुई है। जिसका इलाज किया जा रहा है। वहीं परिजनों ने बताया कि आग लगने के बाद तुरंत 108 में फोन किया गया। लेकिन काफी देर के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो फिर बाइक में बैठाकर अस्पताल तक लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed