फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Village heads staged a protest at the Dwarahat Block office.

Almora News: द्वाराहाट ब्लाॅक कार्यालय में ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 19 Sep 2026 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 19 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Village heads staged a protest at the Dwarahat Block office.
द्वाराहाट ब्लॉक में बीडीओ को ज्ञज्ञपन देते ग्राम प्रधान संगठन के पदा​धिकारी।
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ग्राम प्रधानों ने अपनी 10 सूत्री मांगों के लिए ब्लॉक मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। वहीं ग्राम प्रधानों ने विगत तीन महीने से अपनी मांगों पर सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से रोष व्यक्त किया। ब्लॉक प्रमुख डॉ. आरती किरौला के माध्यम से खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन भेज मांगों पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ज्ञापन में ग्राम प्रधानों को 20 हजार रुपये मासिक मानदेय, वार्ड सदस्यों को बैठक में प्रतिभाग पर मानदेय, मनरेगा में नेटवर्क समस्या के चलते ऑफलाइन उपस्थिति दर्ज करने व अकुशल व कुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 600 और 800 रुपये प्रतिदिन करने की मांग शामिल है। इसके अलावा वित्त राशि का आवंटन जनसंख्या व भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर करने, जिला योजना में प्रस्तावों को अनिवार्य रूप से पारित कराने, 29 विभागों को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने आदि की मांग की गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर 21 सितंबर को प्रदेशभर के ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान प्रकाश अधिकारी, संतोष सिंह, पूरन सिंह, गोपाल अधिकारी, दीपा त्रिपाठी, हेमवंत रौतेला, भगवत रावत, प्रवीणा पांडे, महेंद्र किरौला, बीना कबडवाल, किरन चौधरी, लीला भंडारी, गिरीश नंदन पांडे, सरमित नेगी, चंदन कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed