फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Woman Holi in Almora

Almora News: अंखियन पड़त गुलाल लला ऐसी खेलो ना होली..

Sat, 25 Feb 2023 09:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 25 Feb 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
Woman Holi in Almora
अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था की ओर से नंदा देवी मंदिर परिसर में दो दिवसीय महिला होलिकोत्सव शुरू हो गया है। महिला होल्यारों ने नंदा देवी मंदिर की परिक्रमा करते हुए सिद्धि को दाता, विघ्न विनाशन होली खेलें गिरिजापति नंदन... होली गाकर होलिकोत्सव की शुरुआत हुई। इस दौरान हुई प्रतियोगिता में बीयरशिबा स्कूल प्रथम, सैम मंदिर छात्र ग्रुप द्वितीय और स्प्रिंग डेल्स स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि अल्मोड़ा में होली की विरासत को बचाने और इसके संवर्धन में महिला कल्याण संस्था की पहल अनुकरणीय है। संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने कहा कि महिला कल्याण संस्था महिलाओं में छिपी प्रतिभा को मंच देने और होली के संरक्षण-संवर्धन के लिए होलिकोत्सव मना रही है। स्यूनराकोट महिला होली टीम ने राधा कृष्ण नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। जोहार महिला समिति ने चंद्रबदन खोलो द्वार कन्हैया तेरे द्वारे खड़े है, केसर रंग छिड़काओ कन्हैया तेरे द्वारे खड़े है.., आंचल दल न्यू कालोनी ने उड़े-उड़े गुलाल मैय्या का रंग का केसरिया उड़े रे उड़े गुलाल... की मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

सर्वोदय नगर महिला दल ने आए श्याम सुंदर होली खेलन को आए नंदकुंवर होली खेलन को..., स्यूनराकोट महिला टीम ने अंखियन पड़त गुलाल लला ऐसी खेलो ना होली.. गाकर रंग जमाया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि अरबन बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल, वरिष्ठ रंगकर्मी अमरनाथ सिंह नेगी, जन अधिकार मंच संयोजक त्रिलोचन जोशी, सुनीता वर्मा, राजेंद्र तिवारी, राजेंद्र नयाल, डॉ. रेखा सिलोरी, सभासद हेम चंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में वरिष्ठ रंगकर्मी राजेन्द्र तिवारी, डॉ. इला साह, डॉ. रेखा सिलौरी, राजेंद्र नयाल रहे। संचालन महिला कल्याण संस्था की उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय और सचिव पुष्पा सती ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर घुश्मेश्वर महिला समिति की लता तिवारी, राधा तिवारी, लीला जोशी, राधा बिष्ट, कांग्रेस नगर तारा चंद्र जोशी, दीप लाल साह, हेमा तिवारी, कंचना तिवारी, शोभा डींगरा आदि थे।

इन टीमों ने किया प्रतिभाग
अल्मोड़ा। महिला मंगल दल पहल तलाड़, सर्वोदय नगर दल, जन शिक्षण महिला समिति, देवी मंदिर खत्याडी़, रैलापाली अल्मोड़ा, सरकार की आली, आंचल दल न्यू काॅलोनी, जोहार सांस्कृतिक टीम, स्यूनराकोट, मां दुर्गा शक्ति टीम, महिला होली टीम फलसीमा आदि महिला टीमों के साथ ही सैम मंदिर छात्रा समिति, स्प्रिंग डेल स्कूल, बीयरशिवा स्कूल की छात्राओं की टीमों ने प्रतिभाग किया।

इनका रहा सहयोग
अल्मोड़ा। होलिकोत्सव के दौरान व्यवस्था बनाने में महिला कल्याण संस्था की संरक्षक आशा कर्नाटक, मंजू अग्रवाल, आशा पंत, उपाध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल, रेखा चौहान, ममता चौहान, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनैना महरा, गीता साह, मंजू रावत, सरला बिष्ट, मंजू जोशी, अनीता रावत, राधिका जोशी, रमा जोशी, दीपा सतीश जोशी, दीपा जोशी और अदिति अग्रवाल पांडे ने सहयोग दिया।

प्रहसन और स्वांग की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र
अल्मोड़ा। होलिकोत्सव में महिलाओं ने प्रहसन और स्वांग की प्रस्तुति देकर धमाल मचाया। महिलाओं ने हाल में हुए पेपर लीक प्रकरण, बेरोजगारी आदि मुद्दों पर स्वांग की प्रस्तुति दी।

नगर में आज निकलेगी शोभायात्रा
अल्मोड़ा। महिला होलिकाेत्सव के दूसरे दिन रविवार को नगर के पल्टन बाजार स्थित सिद्धबाबा मंदिर से सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा नगर के विभिन्न बाजारों से होते हुए नंदा देवी मंदिर परिसर में पहुंचेगी। इसके बाद स्थानीय और बाहर की महिला टीमें कार्यक्रमों पेश करेंगी।

बैठकी होली आज
अल्मोड़ा। दिशा डांस एंड म्यूजिक की ओर से 26 फरवरी को शाम तीन बजे से दिशा डांस एंड म्यूजिकल एकेडमी तल्ला दन्या में बैठकी होली का आयोजन होगा। सभासद राजेंद्र तिवारी ने बताया कि कई कलाकार होली गीतों की प्रस्तुति देंगे।

महिलाओं का कहना
महिलाओं में प्रतिभा छुपी होती है जो मंच न मिलने से आगे नहीं बढ़ पाती है। महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हम हर साल महिला होलिकोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। - रीता दुर्गापाल, अध्यक्ष।


महिला होलिकोत्सव में महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। होलिकोत्सव के आयोजन से होली परंपरा समृद्ध होगी। - मीता उपाध्याय, उपाध्यक्ष।

अल्मोड़ा की होली का समृद्ध इतिहास है। होली गायन में अब महिलाएं भी बढ़चढ़ कर भाग ले रही हैं। संस्था महिलाओं को गायन का मौका दे रही है। - पुष्पा सती, सचिव।

महिला मंच पर प्रस्तुति देने से पूर्व रियाज करती हैं। इससे महिलाओं की होली गायन क्षमता में निखार आता है। - सुनैना मेहरा, कोषाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed