{"_id":"661581062e1ea76a010844fd","slug":"woman-cheated-of-rs-10-lakh-in-the-name-of-part-time-job-almora-news-c-232-1-alm1001-110535-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: महिला से पॉर्ट टाइम जॉब के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: महिला से पॉर्ट टाइम जॉब के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी
Tue, 09 Apr 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर की एक महिला से पॉर्ट टाइम जॉब के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठग ने यू ट्यूब और शेयर चैट के जरिए पीड़िता को पैसा दिलाने के नाम पर झांसे में लिया। पैसा फंसने का हवाला देकर पहले संबंधित खातों में धनराशि ट्रांसफर करने की बात कही। पीड़िता ने झांसे में आकर 10 लाख रुपये अधिक ट्रांसफर कर दिए।
पीड़िता धारानौला निवासी सुनैना किमत्वाल ने पुलिस को तहरीर दी है। उसके मुताबिक दिसंबर 2023 में उसके मोबाइल कंपनी में पॉर्ट टाइम जॉब का ऑफर आया। इसे उसने स्वीकार कर लिया। यू ट्यूब और शेयर चैट में उसे चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करना पड़ता था, इसके लिए उसे कुछ धनराशि मिलती थी। कुछ टॉस्क ऐसे दिए गए, इनमें खुद की धनराशि लगाने और बाद में वापस देने का हवाला दिया गया। जब ट्रेडिंग लिंक से पैसे निकालने की बारी आई तो पैसे फंसने की बात कर साइबर ठग ने उसे कई खाते भेजकर पहले इनमें धनराशि डालने का मैसेज भेजा गया। वह झांसे में आ गई और 10,21,380 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। साइबर ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। सीओ विमल प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।