फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Woman businessman dies after balcony of house falls

Almora News: मकान का छज्जा गिरने से महिला व्यापारी की मौत

Wed, 25 Oct 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 25 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Woman businessman dies after balcony of house falls
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ बाजार में बुधवार को मकान का छज्जा गिर गया जिससे महिला व्यापारी की मौत हो गई। व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व. कैलाश बोरा की पत्नी की हादसे में मौत होने से व्यापारियों में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गरुड़ बाजार में हेमा बोरा (51) कास्मैटिक्स की दुकान चलातीं थीं। दुकान के ऊपर मकान में ही वह परिवार सहित रहतीं थीं। बुधवार दोपहर करीब दो बजे वह दुकान का शटर बंद कर रहीं थी उसी दौरान मकान का छज्जा उनके ऊपर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के व्यापारी और पुलिस कर्मी उन्हें तत्काल मोहन सिंह मेहता सीएचसी बेरीनाग ले गए जहां देर शाम इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला व्यापारी हेमा के पति कैलाश बोरा की दो वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। उनके दो बेटे हैं। परिजनों ने बताया कि मृतका के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को बागेश्वर में किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed