{"_id":"5c8d4ef9bdec22141b2b4f26","slug":"with-the-fall-of-colors-the-horizontal-stove-from-today-will-begin","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग पड़ने के साथ ही आज से खड़ी होली शुरू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग पड़ने के साथ ही आज से खड़ी होली शुरू होगी
Sun, 17 Mar 2019 01:01 AM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: Almora desk
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा बाजार में एक दुकान से होली के वस्त्र खरीदते लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 मार्च को एकादशी के दिन रंग पड़ने के साथ ही खड़ी होली की विधिवत शुरूआत होगी। इस दिन चीर बंधन भी होगा। पहले दिन ग्राम देवता के मंदिर में सिद्धि को दाता विध्न विनाशन होली खेले... आदि होली गीत गाए जाएंगे। जिले के ग्रामीण इलाकों में खड़ी होली बहुत प्रसिद्ध है। नगर क्षेत्र में बैठकी होली के साथ ही महिलाओं की होली ने भी जोर पकड़ लिया है। लोगों ने होली पर्व की खरीदारी शुरू कर दी है। शनिवार को खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ रही।
नगर के बाजार होली के रंग बिरंगे वस्त्रों, पिचकारियों और अबीर-गुलाल से सज गए हैं। बाजार में 10 रुपये से लेकर 800 रुपये तक की पिचकारियां उपलब्ध हैं। डोरमैन पिचकारी 100 रुपये, पंप पिचकारी 20 से 400 रुपये, प्रेशर पिचकारी 200 से 400 रुपये, हिमैन 40 रुपये, एलिन 70 रुपये, स्पाइडरमैन 40 रुपये, बैटमैन 180 रुपये, लाइट 100 रुपये, बंदूक वाली पिचकारी 10 से 100 रुपये की कीमत में उपलब्ध हैं। टैंक पिचकारी 400 से 800 रुपये की कीमत में बिक रही है। टैंक पिचकारी में करीब एक लीटर पानी आता है। इसके अलावा हर्बल और सुगंधित अबीर-गुलाल भी अलग-अलग कीमत में उपलब्ध हैं। स्प्रे कलर 15 से 60 रुपये, स्नो स्प्रे 60 से 100 रुपये तक, ट्यूब कलर 15 रुपये में बिक रहे हैं। विभिन्न प्रकार के मास्क 120 रुपये से लेकर अलग-अलग कीमतों में उपलब्ध है। लोगों ने होली पर्व के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। व्यवसायी गिरीश धवन ने बताया कि रंग पड़ने के साथ ही पिचकारियों की बिक्री में इजाफा होगा।