फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   wine shop in bageshwar

शराब की दुकान खुली, चक्काजाम करेंगे लोग 

Tue, 16 May 2017 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 16 May 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
wine shop in bageshwar
पिपरदेउरा में शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन करते वार्डवासी। - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। भारी विरोध के बाद भी काफलीगैर में शराब की दुकान खुल गई है। इससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। नाराज क्षेत्रवासियों ने शराब की दुकान खोलने के विरोध में 17 मई को बागेश्वर-ताकुला एनएच में चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने कहा है कि काफलीगैर में शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाओं ने बड़ा आंदोलन चलाया था।

विज्ञापन


शराब के बढ़ते प्रचलन से बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी को बचाने के लिए शराब की दुकान बंद करने की मांग प्रशासन से की गई थी। इसके बावजूद जन भावनाओं को दरकिनार कर काफलीगैर में शराब की दुकान खोल दी गई है। इससे मातृशक्ति स्वयं को ठगा महसूस कर रही है। यदि 16 मई तक शराब की दुकान बंद नहीं की गई तो 17 मई को चक्काजाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान होने वाली किसी भी तरह की घटना के लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में बालम सिंह बिष्ट, मोहन सिंह, हीरा सिंह रौतेला, हर सिंह, राजन राम, अर्जुन राम, हेम चंद्र, कुंदन, मोहन सिंह, भुवन पांडेय, नीमा देवी, हंसी देवी, लक्ष्मी देवी, परुली देवी, रेवती देवी आदि क्षेत्रवासी शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed